यूपी : फिरोजाबाद में बुखार से हालत खराब, अस्पताल में जगह नहीं, घर पर हो रहा इलाज

  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त वायरल बुखार और डेंगू से हालत खराब हैं, फिरोजाबाद उन्हीं जिलो में प्रमुख है, जहां अस्तपाल में जगह कम हो गई है.
  • मिली जानकारी के अनुसार वहांं लोग अपने आसपासस झोलाझाप डॉक्टरों से इलाज करवा रहे हैं, जिससे हालात और खराब होने का डर है.
  • झलकरी नगर इलाके में राजीव के बेटे को बुखार आ रहा था, चेक करवाया तो डेंगू पॉजिटिव निकला, अस्पताल गए तो जगह नहीं मिली.
  • राजीव ने बताया कि नजदीक के ही एक डॉक्टर घर पर ही दवाई एवंं ग्लूकोस ड्रिप चढ़ा रहे हैं, यही हाल पुष्पा की बेटी का था जिसकी मौत हो गई.
  • पिछले कुछ दिनों में फिरोजाबाद में करीब 20 बच्चों की मौत हो गई, 100 बेड के मेडिकल कॉलेज में 325 से ज्यादा मरीज एडमिट हैं.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली दंगा : कोर्ट ने ताहिर हुसैन के भाई को किया बरी, कहा- जांच के नाम पर आंख में धूल झोंक रही पुलिस