
अच्छे दिन में मंहगा सिलेंडर, जियो नरिंदर-जियो नरिंदर - सांसद संजय सिंह
- कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में आम जनता महंगाई नामक महामारी से भी बुरी तरह से जूझ रही है, रसोई गैस के बढ़ते दामों ने चिंता बढ़ा दी है.
- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा है.
- उन्होंने एक पत्रकार साक्षी जोशी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा - अच्छे दिन में महंगा सिलिंडर, जियो नरिंदर-जियो नरिंदर।
- इस पोस्ट पर तमाम कमेंट आए, एक यूजर ने लिखा- मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर आम आदमी को ठग लिया.
- वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- अगर सस्ता सिलेंडर चाहिए तो अफगानिस्तान जाइए, वहां आपको पेट्रोल और सिलेंडर दोनो सस्ता मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें - नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने हड़पे 2 लाख रुपए, पैसा न देने पर महिला ने पकड़ा कॉलर




























































