
दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं
- दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो के मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई.
- खालिद के वकील त्रिदीप पायस ने दिल्ली पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा- सीएए किसी एक कम्युनिटी का प्रदर्शन नहीं था बल्कि पूरे देश में हो रहा था.
- त्रिदीप ने कहा- जिस वीडियो क्लिप के आधार पर उमर को जेल में डाला गया है वही वीडियो पुलिस के पास नहीं है, साबित करने को कुछ है ही नहीं.
- उन्होंने कहा- पुलिस ने चार्जशीट ऐसी बनाई है जैसे उमर के दिमाग में घुस गए हों, इस मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी.
- बता दें कि इसके पहले दिल्ली की ही एक कोर्ट ने ताहिर हुसैन को बरी करते हुए दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे, कहा- घटिया जांच के लिए याद किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने हड़पे 2 लाख रुपए, पैसा न देने पर महिला ने पकड़ा कॉलर




























































