इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा- गाय ऑक्सीजन लेती है और छोड़ती भी है

  • गाय को राष्ट्रीय पशु बनाए जाने की मांग के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक और टिप्पणी सामने आई है जिसमें उन्होंने गाय का पक्ष लिया है.
  • जज शेखर कुमार यादव ने कहा- वैज्ञानिक मानते हैं कि गाय ही एकमात्र पशु है जो ऑक्सीजन लेती भी है और छोड़ती भी है.
  • गोवध के आरोपी जावेद की जमानत याचिका ठुकराते हुए उन्होंने कहा- हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में ३३ कोटि देवी देवताओं का वास है.
  • इतिहास की बात करते हुए जज ने कहा- ईशा मसीह ने कहा था कि किसी गाय या बैल को मारना मनुष्य मारने के समान है.
  • गाय द्वारा ऑक्सीजन छोड़ने की बात को वैज्ञानिक खारिज करते रहे हैं, वैज्ञानिकों का मत है कि इंसान भी बेहद थोड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है.
     यह भी पढ़ें - महंगाई और मंदी के बीच अडानी का जलवा बरकरार, बन गए एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति