भाजपा नेत्री के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा कार्यकर्ता थूक दें तो बह जाए भूपेश बघेल का मंत्रिमंडल 

  • छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने बेहुदा बयान दिया है.
  • बस्तर जिले के भाजपा मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर में डी पुरंदेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
  • कहा- एकबार अगर आप पीछे मुड़कर थूकेंगे न तो उस थूक में भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा, आपको बस संकल्प लेना है.
  • सीएम भूपेश बघेल ने कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे उम्मीद नहीं थी कि पुरंदेश्वरी जी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी.
  • उन्होंने पुरंदेश्वरी को निशाने पर लेते हुए कहा- उन्हें शायद पता नहीं कि आसमान में थूकोगे तो थूक खुद के ही चेहरे पर गिरता है.
     यह भी पढ़ें - महंगाई और मंदी के बीच अडानी का जलवा बरकरार, बन गए एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति