टोक्यो पैरालंपिक : अवनि लेखरा ने स्वर्ण के बाद कांस्य जीता, पीएम ने कहा- गर्व है

  • टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार खेल जारी है, शुक्रवार को पैरा शूटर अवनि लेखरा ने एक और पदक भारत की झोली में डाल दिया.
  • १० मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी अवनि ने 50 मीयर राइफल स्पर्धा में भी शानदार खेल दिखाया और कांस्य पर कब्जा जमाया.
  • अवनि की इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी, उन्होंने कहा- अवनि के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हूं, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
  • राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी अपने प्रदेश की अवनि की इस उपलब्धि को सराहा और दो पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी.
  • बता दें कि भारत इस पैरालंपिक में अब तक 12 मेडल जीत चुका है, ये संख्या अब तक हुए पैरालंपिक में कुल मेडल के बराबर है.
     यह भी पढ़ें - महंगाई और मंदी के बीच अडानी का जलवा बरकरार, बन गए एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति