Get Premium
थम नहीं रही मॉब लिंचिंग, दिल्ली में चोरी के शक में एक युवक की पीट पीटकर हत्या
- देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, देश की राजधानी दिल्ली में भी एक युवक को पीट पीटकर मारे जाने का मामला सामने आया है.
- मिली जानकारी के अनुसार नरेला औद्योगिक इलाके में फैक्टरी के अंदर मजदूरों ने एक युवक को पकड़ा और चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरु कर दी.
- मजदूरों ने उस युवक को इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया, जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई पता चला उसकी मौत हो गई.
- पुलिस ने छानबीन करते हुए करीब एक दर्जन मजदूरों को हिरासत में लिया है, उनसे व फैक्ट्री के मालिक से पूछताछ की जा रही है.
- बता दें कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक आदिवासी युवक कन्हैया लाल भील की चोरी के शक में पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.
यह भी पढ़ें - महंगाई और मंदी के बीच अडानी का जलवा बरकरार, बन गए एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति