तेजस ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूम रहे थे जदयू विधायक, यात्रियों ने टोका तो कहा- मैं विधायक हूं

  • अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल एकबार फिर से चर्चा में हैं, इसबार तो गोली मारने की धमकी दे डाली.
  • गोपाल तेजस ट्रेन के जरिए पटना से दिल्ला जा रहे थे, वह अंडरवियर में ही ट्रेन में घूम रहे थे तो कुछ लोगों ने पैंट पहनने की बात कहते हुए एतराज जताया.
  • इससे गोपाल मंडल आग बबूला हो गए, कहा- तुम जानते नहीं कि मैं विधायक हूं, इसके बाद यात्रियों को मां-बहन की गालियां देने लगे.
  • सहयात्री प्रहलाद पासवान ने जीआरपी को फोन लगाया तो जीआरपी अधिकारियों ने गोपाल मंडल को फोन लगाया पर बात नहीं हो सकी.
  • विधायक के मित्र कुणाल सिंह ने कहा- मंडल जी डायबिटीज के मरीज हैं, विधायक जी पूरे कपड़ों के साथ वॉशरूम नहीं जा पाते, वह लुंगी में ही जाते हैं.
     यह भी पढ़ें - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- गाय को बनाना चाहिए राष्ट्रीय पशु, लोग बोले- वो तो माता हैं फिर पशु क्यों?