
कोटेदारों पर गिरी गाज, ग़रीबों के हक़ में विधायक बृजभूषण ने करवाया सस्पेंड
- भ्रष्ट कोटेदारों के खिलाफ चरख़ारी विधायक बृजभूषण ने मुहिम छेड़ दी है और अपनी विधानसभा के दो कोटेदारों को सस्पेंड करा दिया है।
- जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग और पनवाड़ी ब्लॉक के लोहरगाँव के कोटेदारों को बर्खास्त कर दिया गया।
- ग़ौरतलब है कि क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक राजपूत को लोगों ने कोटेदारों के भ्रष्टाचार की जानकारी दी, जिसके बाद अपने स्तर पर विधायक ने जाँच करवाई।
- कोटेदारों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की सूचना के पक्के होते ही विधायक ने इन कोटेदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया।
- विधायक राजपूत ने कहा कि ग़रीबों का हक़ मारने वालों को चटखारी में बख़्शा नहीं जाएगा और हर भ्रष्टाचारी के ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।




























































