
महंगाई और मंदी के बीच अडानी का जलवा बरकरार, बन गए एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
- देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है, आम जनता महामारी के साथ महंगाई से जूझ रही है लेकिन उद्योगपतियों की संपत्ति में इजाफा जारी है.
- ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में भारी उछाल आया है और वह दोबारा एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए.
- अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में पिछले दस दिन से आई तेजी के बाद अडानी की कुल संपत्ति अब 71.3 अरब डॉलर हो गई है.
- मुकेश अंबानी 87.8 करोड़ की संपत्ति के साथ एशिया में नंबर वन पर हैं, झोंग शानशान 66.6 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
- बता दें कि भारत सरकार भी अडानी पर मेहरबान है, देश के छह एयरपोर्ट अडानी ग्रुप को दिया गया है, जल्द ही कई और संस्थान देने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- गाय को बनाना चाहिए राष्ट्रीय पशु, लोग बोले- वो तो माता हैं फिर पशु क्यों?




























































