अजब-गजब : यूपी में चपरासी बना डॉक्टर! दर्जनों लोगों को लगा दी कोरोना वैक्सीन 

  • कोरोना संकट के बीच यूपी के बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक चपरासी ने दर्जनों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी.
  • मिली जानकारी के अनुसार बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी गौरव वर्मा ने वैक्सीनेशन के लिए चपरासी की ड्यूटी लगा दी.
  • अम्बियापुर ब्लॉक के नगला डल्लू गांव में कैंप लगा, दर्जनों लोग आए और चपरासी जतिन ने सबको वैक्सीन लगा दी, तभी अनट्रेंड व्यक्ति को लेकर सुगबुगाहट हुई.
  • ग्रामीणों ने जतिन से पूछा तो उसने कहा- वह चपरासी है लेकिन डॉक्टर साहब ने ड्यूटी लगा दी तो चला गया, इसके बाद चपरासी फरार हो गया.
  • लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की, कहा- ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- गाय को बनाना चाहिए राष्ट्रीय पशु, लोग बोले- वो तो माता हैं फिर पशु क्यों?