यूपी: न्याय के लिए अफसरों का चक्कर लगाने को मजबूर बिस्मिल्ला खां की गैंगरेप पीड़िता नातिन

  • यूपी के जौनपुर में मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की गैंगरेप पीड़िता नातिन न्याय के लिए सरकारी अफसरों का चक्कर लगाने को मजबूर है.
  • 2019 में बिस्मिल्ला खां की नातिन के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, बताया गया कि आरोपी मुख्तार अंसारी की गैंग के हैं.
  • पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संघर्ष कर रही है लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस भी आरोपियों के साथ है.
  • पीड़िता लखनऊ में सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई, कहा- हर दिन जान से मारने एवं एसिड अटैक की धमकी मिल रही है.
  • बता दें कि कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, सीएम योगी ने कहा- सख्त कार्रवाई की जाएगी.
     यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें