यूपी : सपा से सुलह के मूड में शिवपाल यादव, कहा- भतीजा बुलाएगा तो जरूर जाएंगे

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव बदले-बदले नजर आ रहे हैं.
  • संभल जिले में एक रैली के दौरान सपा में वापसी को लेकर शिवपाल यादव ने कहा- भतीजा बुलाएगा तो हम जरूर जाएंगे.
  • दरअसल शिवपाल अपनी पार्टी का सपा में विलय चाहते हैं लेकिन अखिलेश की तरह से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर सारा मामला ठंडा पड़ा हुआ है.
  • सामाजिक परिवर्तन रैली को लेकर निकले शिवपाल यादव के पार्टी पोस्टर में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी लगी हुई है.
  • शिवपाल ने इसके पहले कहा था कि सभी समाजवादियों को एकजुट होने की जरूरत है, मैं एकजुटता के लिए सबकुछ बलिदान करने को तैयार हूं.
     यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें