
जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी के ही विचार को हटा रही संघी सरकार - लालू यादव
- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को लेकर बिहार की नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है.
- लालू यादव ने कहा- मैने जयप्रकाश जी के नाम पर छपरा में 30 साल पहले जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी.
- उन्होंने आगे कहा- अब उसी यूनिवर्सिटी के सिलेबस से संघी बिहार सरकार एवं मानसिकता जेपी और लोहिला के विचार को हटा रही हैं.
- लालू यादव ने कहा ये बर्दाश्त के बाहर है, सरकार तुरंत संज्ञान ले और ऐसा करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे.
- बता दें कि जेपी के विचारों को राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से हटा दिया गया, इसके अलावा लोहिया, राजा राम मोहन राय के भी विचार हटा दिए गए.
यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें




























































