
GDP की खुमारी में डूबी सरकार को BJP सांसद ने दिया झटका, कहा- अगस्त में 15 लाख लोग हुए बेरोजगार
- कोरोना संकट के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी में 20.1 फीसदी का उछाल आया है जिसे भाजपा नेता उपलब्धि बता रहे हैं.
- भाजपा के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने लाइव मिंट की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा- अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरी खोई है.
- स्वामी ने बताया कि सीएमआईई के अनुसार जुलाई में कार्यरत लोगों की संख्या 399.38 मिलियन से गिरकर 397.78 मिलियन हो गई.
- मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1.5 फीसदी से बढ़कर 9.78 फीसदी हो गई है, जुलाई में यह 8.3 फीसदी थी.
- एक यूजर ने लिखा- भाजपा जीडीपी में उछाल को ऐतिहासिक बता रही है और आप नौकरियों के जाने का आंकड़ा बता रहे हैं, सच यही है लेकिन सरकार मानेगी नहीं.
यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें




























































