हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए सुरक्षित हैं महिलाएं, अल्पसंख्यक होते ही होगा अफगानिस्तान वाला हाल- भाजपा नेता

  • अफगानिस्तान में जारी उथल पुथल के बीच भाजपा के तमाम नेता देश की जनता को डराने में लगे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि भी इसी में शामिल हैं.
  • सीटी रवि ने मंगलवार को कहा- देश में जब तक हिन्दुओं का बहुमत बना हुआ है, तब तक भारत में संविधान और महिलाएं सुरक्षित हैं.
  • रवि ने आगे कहा- जब तक हिन्दू बहुसंख्यक हैं तब तक समान अवसर है जैसे ही अल्पसंख्यक होगा जो अफगानिस्तान में हुआ वही यहां होगा.
  • उन्होंने कहा धर्मनिरपेक्षता एवं धार्मिक सहिष्णुता पर हिन्दुओं को विश्वास है, जब मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे तो वे शरीयत के बारे में बोलते हैं.
  • इसके पहले गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी कहा था कि देश में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा तो संविधान खत्म हो जाएगा.
     यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें