
ईडी के सामने पेश होने से सीएम ममता की बहु ने किया इंकार, कहा- नहीं आ सकते दिल्ली
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया है.
- रुजिरा बनर्जी ने कहा- कोरोना के बीच वह दो छोटे बच्चे लेकर दिल्ली नहीं आ सकती, ईडी को जो पूछताछ करनी है वह कोलकाता में आकर करे.
- रुजिरा ने कहा, कोरोना संकट के बीच दिल्ली का सफर किसी भी खतरे से कम नहीं है, ऐसे में हम ईडी को कोलकाता स्थित अपने आवास पर आमंत्रित करते हैं.
- ईडी ने रुजिरा के पति एवं टीएमसी सांंसद अभिषेक बनर्जी को भी समन भेजा था, उनसे 6 सितंबर को पूछताछ की जाएगी.
- बता दें कि सीबीआई ने करोड़ो रुपए की कोयला चोरी के मामले में मामला दर्ज किया था, रुजिरा पर फर्जी कंपनी के जरिए पैसे के हेरफेर का आरोप है.
यह भी पढ़ें - भाजपा की महिला नेताओं को वेश्या बोलने वाले नरसिंहानंद पर दर्ज हुए तीन मुकदमें




























































