महात्मा गांधी एवं नेहरू के बारे में अपशब्द कहने वाली पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज

  • देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने वाली पायल रोहतगी मुश्किल में पड़ गई हैं.
  • पिछले दिनो अभिनेत्री पायल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह इन महापुरुषों के बारे में विवादित और घटिया बात कह रही थी.
  • मोतीलाल नेहरू को लेकर रोहतगी ने कहा, कांग्रेस तीन तलाक के खिलाफ इसलिए है क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थी.
  • राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66-67, सेक्शन 153a, 500, 505(2) और 34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया है.
  • पायल ने पहली बार ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया बल्कि हमेशा से करती रही हैं, सोसाइटी के चेयरमैन को गाली देने के मामले में जेल भी जा चुकी हैं.
     यह भी पढ़ें - सरकारी संस्थानों का मोनेटाइजेशन करना 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा- RSS से जुड़ा संगठन बोला