
यूपी में वायरल बुखार का कहर, मथुरा के एक ही गांव में हो गई 10 लोगों की मौत
- यूपी कोरोना वायरस से उभरा भी नहीं था कि वायरल बुखार ने इसे अपनी चपेट में लेकर तहस नहस करना शुरु कर दिया है.
- फिरोजाबाद जिले से शुरु हुआ बुखार मथुरा पहुंच गया है, जहां कोह गांव में दस लोगों की मौत हो चुकी है, प्रधान ने इसकी पुष्टि की है.
- सीएमओ रचना गुप्ता ने कहा, प्रशासन इससे निपटने के लिए तैयारियां कर रहा है, कोह गांव में ओपीडी सुविधा के साथ चार बेड का अस्पताल बनाया जाएगा.
- बुधवार को रचना गुप्ता ने स्वयं गांव का दौरा करने की बात कही, कहा- आगे किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए हम लोग लगे हुए हैं.
- पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मथुरा का दौरा करके अधिकारियों को बुखार से निपटने के लिए आदेश दिए थे.
यह भी पढ़ें - सरकारी संस्थानों का मोनेटाइजेशन करना 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा- RSS से जुड़ा संगठन बोला




























































