Get Premium
RSS प्रमुख भागवत से मिलने संघ मुख्यालय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोबड़े
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े ने मंगलवार शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत से आरएसएस कार्यालय में मुलाकात की.
- मिली जानकारी के अनुसार ये मुलाकात करीब 5 बजे शाम को हुई, संघ के बाकी अधिकारियों को भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं थी.
- मुलाकात के बाद बोबड़े आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार के भी घर गए, बताया जा रहा उनका ध्यान हेडगेवार के घर को संजोने पर था.
- इस तस्वीर के सामने आने के बाद तमाम चर्चाएं शुरु हो गई हैं, एक चर्चा ये भी है कि भाजपा उन्हें पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई की तरह राज्यसभा भेज सकती है.
- दूसरी चर्चा ये भी है कि बोबड़े भाजपा में शामिल होकर किसी बड़े पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं, हालांकि इसकी संभावना कम है.
यह भी पढ़ें - सरकारी संस्थानों का मोनेटाइजेशन करना 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा- RSS से जुड़ा संगठन बोला