
बंदूक लेकर शांति की बात कर रहा तालिबान! एंकर से गन प्वाइंट पर अपनी बात दुनिया के सामने कहलवाई
- अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से वहां के हालात बद से बदतर हो गए हैं। स्थानीय लोग तालिबानियों के खौफ से देश छोड़ रहे।
- कब्जे के बाद से तालिबान दावा कर रहा है कि वह शांति के साथ देश चलाना चाहता है, नागरिकों या विदेशियों को डरने की जरूरत नहीं है।
- हालांकि ऐसी चिकनी-चुपड़ी बातों में लोग नहीं आ रहे, उसके लाख जतन के बावजूद पलायन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
- तालिबान के हाथ अफगानिस्तान की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हाथ में बंदूक लेकर शांति की बात कर रहा।
- इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब न्यूज चैनल के लाइव शो में तालिबानी लड़ाके जबरन घुस गए और एंकर से गन प्वाइंट पर अपनी बात दुनिया के सामने कहलवाई।




























































