
मंदिर का ताला खुलवाने के लिए अन्ना उठ खड़े हुए, गरीबों के पेट पर ताला लगा है उसकी फिक्र नहीं- पप्पू यादव
- कई राज्य सरकारों ने धार्मिक स्थलों को खोल दिया है। हालांकि महाराष्ट्र में अभी तक धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
- इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने उद्धव ठाकरे सरकार से महाराष्ट्र के मंदिरों को खोलने की अपील कर डाली है।
- हजारे ने कहा- अगर ठाकरे सरकार ने मंदिरों के दरवाजे खोलने के आदेश जारी नहीं किए तो लोग सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करें।
- इस मामले में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर निशाना साधा है।
- उन्होंने कहा- सुने हैं अन्ना हजारे जग गए हैं। मंदिर का ताला खुलवाने को! गरीबों के पेट पर ताला लगा है उसकी उन्हें फिक्र नहीं!




























































