कांग्रेस करती है छिप कर काम, मोदी सरकार राष्ट्रहित से समझौता नहीं करती- MNP की आलोचना पर बोलीं वित्तमंत्री

  • केंद्र की राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना को लेकर मोदी सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। 
  • विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार देश की बेशकीमती संपत्तियों को निजी कंपनियों को बेचना चाहती है। 
  • इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को योजना का बचाव करते हुए कांग्रेस को जवाब दिया। 
  • उन्होंने कहा-हमारी सरकार आगे की सोच, जन-समर्थक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और दृढ़ विश्वास के साथ काम कर रही है। 
  • उन्होंने आगे कहा- चोरी-छिपे तरीके से काम करना कांग्रेस की स्टाइल है, यह सरकार पारदर्शिता-राष्ट्रहित के साथ समझौता नहीं करती। 
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने किया रेप