नोएडा: गिराए जाएंगे सुपरटेक के 40-मंजिला ट्विन टावर, एमेराल्ड मामले में SC का बड़ा फैसला

  • सुपरटेक एमराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 40 मंजिला ट्विन टावर को दो महीने में गिराने का आदेश दिया है। 
  • जस्टिस चंद्रचूड ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये मामला नोएडा अथॉरिटी और डेवलपर के बीच मिलीभगत का एक उदाहरण है। 
  • इस मामले में सीधे-सीधे बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन किया गया है, नोएडा अथॉरिटी ने लोगों से प्लान शेयर भी नहीं किया था। 
  • SC ने कहा- टावरों को गिराने की कीमत सुपरटेक से वसूली जाए और दूसरी इमारतों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए टावर गिराए जाएं। 
  • टावरों के बीच न्यूनतम दूरी की आवश्यकताओं के खिलाफ है, अग्नि सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन हुआ है साथ ही हरित क्षेत्र का उल्लंघन भी किया गया था। 
यह भी पढ़े:मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने किया रेप