Get Premium
मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने किया रेप
- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भाजपा नेता संजीव मिश्रा पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
- मिली जानकारी के अनुसार 10 महीने पहले गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए नाबालिग आई थी जहां संजीव ने लड़की से संपर्क किया और उसके साथ रेप किया.
- एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि लड़की के पिता नहीं है, वह रिश्तेदार के घर आई थी जहां नौकरी का झांसा देकर रेप किया गया.
- तमाम प्रभावशाली नेता भाजपा नेता को बचाने के लिए लगे थे लेकिन देर रात पुलिस ने पीड़िता का पक्ष लेते हुए संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
- बता दें कि संजीव मिश्रा का विवादों से पुुराना नाता रहा है, गरबा के चंदे को लेकर शराब ठेकेदार से मारपीट भी की थी.
यह भी पढ़ें - हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार