कृष्ण की नगरी मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद करेगी योगी सरकार 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी में मांस और शराब की बिक्री जल्द बंद कर दी जाएगी। 
  • वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में बिक्री बंद कर  इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा।
  • भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन करने सीएम सोमवार को मथुरा पहुंचे थे। 
  • सीएम ने कहा- अब जनता की कामना है कि इन पवित्र स्थलों पर मद्य एवं मांस की बिक्री न की जाए, ये सभी लोग अब दूध बेचें।
  • आदित्यनाथ ने कहा- ब्रज भूमि को पुनः नए कलेवर के साथ विकास की दिशा में ले जाना है। विकास के लिए हम कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
यह भी पढ़े: हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार