बेंगलुरू में बिजली के खम्भे से टकराई ऑडी कार, विधायक के बेटे-बहु समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत

  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार भोर एक भीषण हादसा हुआ, टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई.
  • तमिलनाडुु के होसुर से डीएमके विधायक वाई. प्रकाश के बहु-बेटे समेत सात लोग ऑडी कार के जरिए कहीं जा रहे थे तभी उनकी कार एक बिजली खंबे से टकरा गई.
  • कोरमंगला में टक्कर इतनी तेज थी की ऑडी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सभी लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने सभी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
  • विधायक ने बताया कि मरने वालों में उनके बेटे करुणा सागर एवं बहु बिंदू शामिल हैं, एक अन्य मृतक केरल का निवासी है.
  • बता दें कि मंगलवार सुबह ही राजस्थान के नागौर में भी भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें मौके पर ही ११ श्रद्धालुओं की मौत की खबर है.
     यह भी पढ़ें - हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार