
छलका शिवपाल का दर्द, कहा- फोन के जरिए योगी जी से हो जाती है बात पर अखिलेश से नहीं
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव इस वक्त चर्चा में हैं.
- समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने रविवार को चुुनाव को लेकर कई अहम बात कही.
- शिवपाल ने कहा- सीएम योगी से कभी कभी फोन पर बात हो जाती है लेकिन भतीजे अखिलेश से नहीं हो पाती, इसी बात को मुझे दुख है.
- पत्रकार ने पूछा मायावती से बात होती है तो वह बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए, कहा- जो भी प्रदेश का सीएम रहता है उससे बात होती है.
- गौरतलब है कि आगामी चुुनाव में शिवपाल यादव दोबारा सपा के साथ आ सकते हैं, हालांकि गठबंधन करेंगे या पार्टी विलय करेंगे ये क्लीयर नहीं हो सका है.
यह भी पढ़ें - हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार




























































