
भारत हमारे लिए अहम देश, अफगानिस्तान की नई सरकार से नहीं होगा कोई खतरा- तालिबान प्रवक्ता
- तालिबान लगातार दावा कर रहा है कि अब उसमें काफी बदलाव आ गए हैं और आने वाली सरकार के दौरान ये बदलाव देखने को भी मिलेंगे।
- इस बीच तालिबान ने एक बार फिर से कहा है कि उससे भारत को कोई भी खतरा नहीं होने वाला है।
- तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि भारत एक अहम देश है और अफगानिस्तान की नई सरकार उनके लिए कोई खतरा नहीं होने जा रही है।
- जबीउल्लाह ने अफगानिस्तान के साथ भारत के अच्छे संबंधों को याद किया और कहा कि तालिबान के तहत गठित नई सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती है।
- तालिबान द्वारा भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पक्ष लेने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि ऐसी खबरें निराधार हैं।




























































