
शिवसेना नेता भावना और पूर्व गृहमंत्री देशमुख के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, धोखाधड़ी का मामला
- शिवसेना सांसद भावना गवली पाटिल के घर और दफ्तर पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा।
- इसके साथ ही ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के मामले में भी कई ठिकानों पर दबिश दी।
- पाटिल यवतमाल से शिवसेना सांसद हैं, ED ने ये छापेमारी 72 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े मामले पर की है।
- भावना गवली शिवसेना की कद्दावर नेताओं में से एक हैं वो लगातार पिछले 5 लोकसभा चुनाव जीतते आ रहीं हैं।
- देशमुख के मामले में ED छापेमारी मुंबई के एक ठिकाने समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कर रही है।




























































