किसानों पर लाठीचार्ज को राउत ने बताया तालिबानी मानसिकता, बोले- यह देश के लिए शर्मनाक घटना

  • हरियाणा के करनाल में किसान प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। 
  • शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लाठीचार्ज को राउत ने तालिबानी सोच बताया। 
  • संजय राउत ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज की घटना देश के लिए शर्मनाक घटना है। यह तालिबानी मानसिकता है।
  • उन्होंने कहा- ये सरकार कैसे कह सकती है कि वह गरीब-किसानों की सरकार है। ये किसानों के मन की बात भी नहीं सुनती है।
  • पुलिस की लाठीचार्ज में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि अखिल भारतीय किसान सभा ने दावा किया है कि एक किसान की मौत हो गई है। 
यह भी पढ़े: बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला 'अंधेरा' हो गया