पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस बोली- चोट लगी होती तो परिजन थाने आते

  • हरियाणा के करनाल शहर में शनिवार को भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल एक किसान की मौत हो गई। 
  • बीकेयू के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को कहा कि करनाल में पुलिस लाठीचार्ज में घायल एक किसान की रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
  • चढूनी ने ट्वीट कर कहा- भाई सुशील काजल जो डेढ़ एकड़ के किसान थे, उन्हें लाठीचार्ज की वजह से बहुत चोट आई थीं और रात को हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। 
  • करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया का कहना है कि मृतक किसान किसी भी अस्पताल नहीं गया था, वह स्थिर हालत में अपने घर गया था, मौत रात को सोने के वक्त हुई। 
  • एसपी का कहना है कि अगर मौत चोट की वजह से होती तो उसके परिजन पुलिस से पास आते लेकिन कोई नहीं आया, दोनों बातों का कोई संबंध नहीं। 
यह भी पढ़े:महाराष्ट्र : मुंबई वसूली कांड में अनिल देशमुख को CBI की क्लीन चिट! रिपोर्ट हुई वायरल