गिरती इकोनॉमी के बीच सरकारी कंपनियां बेचना मानसिक दिवालियापन के संकेत - भाजपा सांसद

  • अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की आलोचना की है.
  • उन्होंने सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर सवाल उठाते हुए कहा- जब अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही हो तो सार्वजनिक उद्यम बेचना मानसिक दिवालियापन है.
  • उन्होंने कहा- मोदी सरकार इससे इंकार नहीं कर सकती कि हर तीसरे महीने जीडीपी की ग्रोथ गिरती रही है, यह एक अच्छी स्थिति नहीं है.
  • एक यूजर ने पूछा फिर सरकार क्या करे, इसपर स्वामी ने कहा- उद्देश्यों, प्रथामिकताओं एवं संसाधन जुटाने के विवरण के आधार पर प्रासंगिक आर्थिक नीति लागू करें.
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- पिछले गर्वनर रघुराम राजन ने व्यवस्था को सही करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.
     यह भी पढ़ें - भाजपा को मिला सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस बोली- करोड़ों की नौकरी गई पर इनकी कमाई बढ़ गई