Get Premium
अन्ना हजारे के निशाने पर उद्धव सरकार, कहा- बार खुल सकते हैं तो मंदिर क्यों नहीं?
- कोरोना संकट के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मंदिर खोलने की अपील की है.
- उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि राज्य में अगर बार खुल सकता है तो फिर मंदिर क्यों नहीं, उन्होंने इस मुद्दे पर लोगों से आंदोलन करने की अपील की है.
- अन्ना हजारे ने धमकी के अंदाज में कहा- अगर राज्य में आम लोगों के लिए मंदिर नहीं खोले जाते तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.
- दरअसल महाराष्ट्र सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर दही हांडी और गणपति जैसे उत्सव पर प्रतिबंध लगाने को कहा था.
- राज्य सरकार ने उस आदेश का पालन करते हुए राज्य के भीतर सभी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर रोक लगा दी थी.
यह भी पढ़ें - राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार... हम बेकार