'मै ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, सीधे सर फोड़ देना' , कहने वाले एसडीएम पर कोई कार्रवाई नहीं

  • हरियाणा के करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध करने के लिए जुटे किसानों पर हुए लाठी चार्ज से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है.
  • वायरल वीडियो में ड्यूूटी मजिस्ट्रेट तैनात एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा ने पुलिस कर्मियों से बैरिकेड तक आने वाले किसानों का सिर फोड़ने की बात कही.
  • उन्होंने कहा- मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, स्पष्ट कह रहा हूं जो जाए उसका सिर फोड़ दो, लिख कर दे रहा हूं, सीधे लट्ठ मारना, कोई डाउट नहीं.
  • वायरल वीडियो के बाद न सिर्फ विपक्ष बल्कि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की बात कही लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.
  • हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा- किसानों ने पुलिस को मारा जिसके बाद आत्मरक्षा में ऐसा हुआ, हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
     यह भी पढ़ें - राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार... हम बेकार