'तुम मुझे वोट दो-मैं तुम्हें लाठी दूंगा', किसानों पर हुए लाठीचार्ज की चारों तरफ निंदा

  • हरियाणा के करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध करने के लिए एकजुट हुए किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की हर किसी ने आलोचना की है.
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने नाराजगी जताते हुए कहा- सरकार किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है, उन्हें पीट रही है और उन्हें ही दोषी बता रही है.
  • कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने एक फोटो शेयर करके पीएम को चुनौती देते हुए लिखा- क्या हिम्मत है कि इनकी आंखो में देखकर बोल सको तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें लाठी दूंगा?
  • कांग्रेस के ही एक नेता ने कहा- ये भाजपा और आरएसएस का भारत है, यहां किसानों की नहीं सुनी जाती, यहां सरकार लाठी की भाषा बोलती है.
  • गौरतलब है कि लाठी चार्ज से ठीक पहले डीएम ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जो भी यहां आए बिना सिर फूटे वापस न जाए.
     यह भी पढ़ें - राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार... हम बेकार