भाजपा को मिला सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस बोली- करोड़ों की नौकरी गई पर इनकी कमाई बढ़ गई

  • महामारी के बीच एडीआर ने चुनावी चंदे को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक पिछले एक साल में भाजपा को सबसे अधिक चंदा प्राप्त हुआ है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 में 3,429.56 करोड़ रुपए चुनावी बांड के रुप में मिले इसमें 87.29 फीसदी पैसा भाजपा को मिला.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा- भाजपा की आय 50 फीसदी बढ़ गई लेकिन क्या जनता की आमदनी भी बढ़ी.
  • तमाम अन्य लोगों ने भी भाजपा पर निशाना साधा, एक यूजर ने लिखा- पूंजीपतियों ने चंदा दिया अब सरकार उन्हें सरकारी संपत्ति दे रही है.
  • बता दें कि कांग्रेस को इस दौरान 317.86 करोड़, टीएमसी को 100.46 करोड़ एवं एनसीपी को 20.50 करोड़ रुपए मिले.
     यह भी पढ़ें - राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार... हम बेकार