BJP की साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज सिंह को बताया गृह मंत्री, लोग बोले- वाह! ये भोपाल की किस्मत में ही लिखी थी

  • मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
  • हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गृह मंत्री बता रही हैं। 
  • वीडियो में वो कह रही है, “विकास वहीं होता है जहां मोदीजी जैसे प्रधानमंत्री और शिवराज जी जैसे गृह मंत्री प्रदेश में उपस्थित होते हैं।” 
  • उनके इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी श्रीनिवास बीवी ने लिखा, “गृहमंत्री अमित शाह जी आप सुन रहे है ना?”
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- ये हमारे भोपाल लोकसभा की किस्मत में ही लिखी थी।
यह भी पढ़े: पुलिसवाले की गुंडागर्दी! बीच सड़क सब्जीवाले का ठेला पलट कर उसे जमकर पीटा