भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे- तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद

  • तालिबान प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि तालिबान भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। 
  • उन्होंने संकल्प लिया कि अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा।
  • मुजाहिद ने कहा कि जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है। 
  • पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने मुजाहिद के हवाले से कहा- हमारी आकांक्षा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे। 
  • आतंकवादी संगठनों के सिर उठाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा- हमने पहले भी कहा है कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देंगे। 
यह भी पढ़े: पुलिसवाले की गुंडागर्दी! बीच सड़क सब्जीवाले का ठेला पलट कर उसे जमकर पीटा