अगर किसान खालिस्तानी तो दिल्ली में बैठी सरकार तालिबानी, बंदूक के दम पर कब्जा जमाया हुआ है- टिकैत 

  • किसान नेता राकेश टिकैत ने चंडीगढ़ में कहा कि किसान आंदोलन अब सिर्फ कृषि कानूनों के खिलाफ न रहकर देश बचाने का आंदोलन बन गया है।
  • उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय किसान महापंचायत से यूपी के साथ मिशन देश भी शुरू करेंगे। 
  • उन्होंने ऐलान किया कि पीएम के 2022 में किसानों की आय दोगुना होने के ऐलान के अनुसार किसान एक जनवरी से अपनी फसल दोगुनी कीमत पर बेचना शुरू कर देंगे।
  • टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खालिस्तान, जाटलैंड के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, जिसे बंद कर दे।
  • उन्होंने कहा- अगर किसान खालिस्तानी हैं तो दिल्ली में बैठी सरकार तालिबानी है। सरकार में बैठे लोग बंदूक के जरिए देश पर कब्जा जमाना चाहते हैं। 
यह भी पढ़े: पुलिसवाले की गुंडागर्दी! बीच सड़क सब्जीवाले का ठेला पलट कर उसे जमकर पीटा