
ईश्वर का सुपर कंप्यूटर तय कर रहा कौन संक्रमित होगा, कौन धरती छोड़ेगा- असम के मंत्री का अनूठा बयान
- असम के मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी को अनूठा ज्ञान हुआ है, उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमण व मौत, यह सब ईश्वर के बनाए सुपर कंप्यूटर से तय हो रहा है।
- पटोवारी ने कहा - प्रकृति ने तय किया है, कौन संक्रमित होगा कौन नहीं और किसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा।
- उन्होंने कहा- कंप्यूटर ने दो फीसदी मृत्यु दर के साथ कोविड-19 वायरस को धरती पर भेजने का फैसला किया है।
- पटोवारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ की भी इस बात को लेकर आलोचना की कि वह इस 'मामूली वायरस' का इलाज नहीं ढूंढ सका।
- मंत्री पटोवारी के बयान पर कांग्रेस की प्रवक्ता बोबीता शर्मा ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति, ऐसी टिप्पणी कर सकता है?




























































