
पांच या दस लाख किसान भी पीएम निवास घेर लें तो इनके पास क्या रास्ता बचेगा- बोले किसान नेता चढ़ूनी
- किसान आंदोलन के गुरूवार को 9 माह पूरे हो गए हैं, इस दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अन्नदाता अगर प्रधानमंत्री का आवास घेर लें, तो इनके पास क्या रास्ता बचेगा?
- उन्होंने इस दौरान दावा किया कि आंदोलन में 650 किसान कुर्बानी दे चुके हैं। 37 हजार से अधिक लोगों पर केस हो चुके हैं।
- उन्होंने कहा- मैं किसान मोर्चा के साथ हूं, पर विचार थोड़े से अलग हैं। हम 50 हजार, पांच लाख या 10 लाख किसान भी पीएम को घेर लें तो इनके पास क्या रास्ता बचेगा।
- चढ़ूनी ने कहा- बीजेपी हटने के बाद हमारी सुनी और मानी जाएगी, यह बात मुझे जमती नहीं है। हम चुनाव में अपने नुमाइंदे उतारकर अपनी सरकार बना सकते हैं, क्योंकि दोष नीतिकारों का है।
- दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर अखिल भारतीय किसान सम्मेलन शुरू किया गया है जिसमें तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देशभर में विस्तार देने पर मंथन हुआ।




























































