
कोरोना: गुजरात में भी छिपाए गए थे तेजी से बढ़ रहे मौतों के आंकड़े, असल संख्या 5 गुना ज्यादा- स्टडी में खुलासा
- कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजी से बढ़ रहे मौतों के आंकड़े को छुपाया था, गुजरात में भी ऐसा ही आंकड़े छिपाने की कोशिश का खुलासा हुआ है।
- ‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक स्टडी में दावा किया गया है कि गुजरात में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाया गया है।
- शोधकर्ताओं ने कहा कि गुजरात की 162 नगर पालिकाओं में से 54 के आंकड़े पूरे राज्य की आधिकारिक कोविड -19 मृत्यु संख्या से कहीं ज्यादा है।
- स्टडी में दावा किया गया है कि अप्रैल 2021 में गुजरात में उम्मीद से 480 प्रतिशत ज्यादा मौतें हुए हैं। दैनिक नए मामले 2,400 से बढ़कर 14,000 हो गए थे।
- शोधकर्ताओं ने डेटा नागरिक मृत्यु रजिस्टर से लिया है। उनके मुताबिक मार्च 2020 और अप्रैल 2021 के बीच 54 नगर पालिकाओं में लगभग 16,000 अतिरिक्त मौतें हुईं हैं।




























































