
एंकर ने पूछा- कहां लिखा है कि उद्योगपति जमीन हड़प लेंगे? टिकैत बोले- आप सरकार में किस पोस्ट पर हो?
- भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत एक टीवी इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि सारे न्यूज एंकर अब सरकार के प्रवक्ता बन गए हैं।
- टिकैत से जब पूछा गया था कि कृषि कानूनों के किन सेक्शन में लिखा है कि उद्योगपति अन्नदाताओं की जमीन हड़प लेंगे?
- तो इस सवाल पर टिकैत फंसते नजर आए। वह इसका सीधा जवाब नहीं दे पाए। और एंकर से ही तंज करते हुए सवाल पूछ लिया।
- टिकैत बार बार एंकर से पूछने लगे कि वह सरकार में क्या हैं? किस पोस्ट पर हैं, जो उन्हें उत्तर दिया जाए।
- इससे पहले टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मिट्टी की सौगंध खाने वाले आज देश बेच रहे हैं।




























































