
किसान का कलेक्टर को खत, लिखा- गांजा उगाने की परमिशन दें, फसलों से नहीं चल रहा घर
- कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जहां एक किसान ने सोलापुर कलेक्टर से गांजा उगाने की परमिशन मांगी है.
- किसान अनिल पाटिल ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में लिखा- किसी भी उपज का निश्चित मूल्य नहीं है लेकिन गांजे की अच्छी कीमत मिलती है.
- जिला प्रशासन ने पाटिल के पत्र को पुलिस के पास भेज दिया, पुलिस ने आवेदन देखने के बाद कहा ये सिवाय पब्लिसिटी स्टंट के कुछ नहीं है.
- पाटिल ने पत्र में ये भी लिखा कि अगर 15 सितंबर तक दो एकड़ जमीन पर गांजा उगाने की परमिशन नहीं मिली तो 16 सितंबर से खेती शुरु कर दूंगा.
- वहीं मोहोल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक सैकर ने कहा- पाटिल अगर गांजे की खेती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें - 'अपना ध्यान खुद रखें क्योंकि भारत सरकार इस वक्त बेचने में व्यस्त है'- मुद्रीकरण पर राहुल का तंज




























































