
काबुल एयरपोर्ट के पास हुए धमाके में अब तक 100 लोगों की मौत, अमेरिका के 13 कमांडो शामिल
- अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए दो आत्मघाती धमाकों में मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई है, इसमें अमेरिका के 13 कमांडो भी शामिल हैं.
- दोनों धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है, वहीं दूसरी तरफ तरफ रूसी मीडिया ने 6 धमाके की भी बात कही है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, इस कायराना हमले को हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे, आतंकियों को ढूंढ के सजा देंगे.
- अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने मृत सैनिकों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, किसी भी आतंकी को माफ नहीं किया जाएगा.
- इस हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को लेकर अलर्ट जारी किया है, लोगों को काबुल एयरपोर्ट की यात्रा न करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें - 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत नहीं किसानों का धर्म युद्ध होगा- नरेश टिकैत
