सरकार अगर राष्ट्र की संपत्ति में इजाफा नहीं कर सकती तो औनेपौने दामों पर क्यों बेच रही?- तेजस्‍वी यादव

  • बिहार के राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान को लेकर सवाल उठाए हैं। 
  • प्लान के तहत रोड, रेलवे, एयरपोर्ट से लेकर पावर ट्रांसमिशन लाइन्‍स और गैस पाइपलाइंस से भारत सरकार अगले चार साल में छह लाख करोड़ जुटाने वाली है। 
  • केंद्र की इस योजना पर सवाल उठाते हुए तेजस्‍वी याादव ने कहा- केंद्र सरकार खरबों की राष्ट्रीय सम्पत्ति निजी कंपनियों को क्यों बेच रही है?
  • उन्होंने कहा- अगर केंद्र सरकार राष्ट्र की संपत्ति में इजाफा नहीं कर सकती तो औनेपौने दामों पर बेचकर राष्ट्र का नुकसान क्यों रही है?
  • उन्होंने पूछा- केंद्र सरकार बताए उसे राष्ट्र की परिसम्पत्तियाँ बेचने की क्या मजबूरी है? क्या यह एनडीए सरकार की नाकामी और अदूरदर्शिता नहीं है?
यह भी पढ़े: राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं