राजनाथ सिंह ने किया था OBC जनगणना का वादा, पर अब भूल गए- केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही सरकार को घेरा

  • जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के कई नेता अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एनडीए में शामिल अपना दल की चीफ अनुप्रिया पटेल ने सवाल उठाए हैं। 
  • पटेल ने कहा कि पिछड़ी जातियों की संख्या व आर्थिक स्थिति जानकर उनके विकास का काम किया जा सकता है। उन्होंने अलग से एक ओबीसी मंत्रालय की भी मांग की है। 
  • अनुप्रिया पटेल ने इकॉनिक टाइम्स से कहा कि एनडीए और संसद में किए गए कई वादों के बाद वह सरकार पर जातीय जनगणना के लिए दबाव बना रही हैं। 
  • उन्होंने राजनाथ सिंह की बात याद दिलाते हुए कहा कि 2018 में उन्होंने वादा किया था कि 2021 की जनगणना में ओबीसी की गिनती की जाएगी। पर सरकार अब अपना संकल्प पूरा नहीं कर रही है।
  • बता दें कि इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी थे।
यह भी पढ़े: गांधी के भारत में मुजरिमों जैसा सलूक हुआ, दिल्ली हवाई अड्डे से लौटाया गया- अफगान महिला सांसद ने कहा