
चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी योगी सरकार, वापस लेगी मुकदमे, जुर्माना भी माफ
- किसानों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पराली जलाने से संबंधित सभी केस वापस लेने का फैसला किया है।
- साथ ही योगी सरकार ने ऐलान किया है कि किसानों से जुर्माना भी नहीं वसूला जाएगा। जिनसे जुर्माना ले लिया गया है, उनका रिफंड किया जाएगा।
- सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया है बिजली बकाया होने की वजह से किसी भी किसान की बिजली सप्लाई न रोकी जाए।
- सीएम योगी ने किसानों से यह भी वादा किया कि गन्ने की नई फसल से पहले पुराने बकाये का पूरा भुगतान किया जाएगा।
- विपक्षी दलों की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए किसानों की बात करते हैं।




























































