
गांधी के भारत में मुजरिमों जैसा सलूक हुआ, दिल्ली हवाई अड्डे से लौटाया गया- अफगान महिला सांसद ने कहा
- अफगान संसद रंगिना कारगर की एक महिला सदस्य ने भारत पर उनके साथ मुजरिमों जैसा सलूक करने का आरोप लगाया है।
- महिला ने बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद 20 अगस्त को उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से डिपोर्ट कर दिया गया।
- उन्होंने बताया कि उनके पास एक आधिकारिक पासपोर्ट था जो भारत के साथ पारस्परिक व्यवस्था के तहत वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देता है।
- उन्होंने कहा कि पहले कभी कोई दिक्कत नहीं गई लेकिन इस बार इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और प्रतीक्षा करने के लिए कहा।
- कारगर ने कहा- मैंने गांधीजी के भारत से इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी, मुझे इस्तांबुल वापस भेज दिया गया। हवाई अड्डे पर मुझसे कहा, ‘क्षमा करें, हम आपके लिए कुछ नहीं कर सकते।'




























































